Balodabazar violence case: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ी
| Balodabazar violence case: बलौदाबाजार आगजनी केस में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि 30 सितंबर तक
By : Pradeep Sharma
बलौदाबाजार। Balodabazar violence case: बलौदाबाजार आगजनी केस में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। मंगलवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई में पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।
Balodabazar violence case: विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने मीडिया को बताया “देवेंद्र यादव की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। जिसमें पुलिस को आज चालान पेश करना था, लेकिन चालान पेश नहीं किया गया। पुलिस के द्वारा 30 तारीख तक रिमांड बढ़ाने की मांग की गई।
Balodabazar violence case: बहस के CJM कोर्ट ने देवेंद्र यादव की रिमांड को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। उनके वकील ने बताया कि हमने जिला सत्र न्यायालय में बेल के लिए आवेदन किया है। उसकी सुनवाई 18 बुधवार सितंबर को होगी।