Balod News : शिवलिंग स्थापना के दौरान मासूम बच्ची की करंट से मौत, परिवार में छाया मातम
| Balod News : बालोद। जिले के ग्राम निपानी में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के दौरान एक दुखद घटना में 8 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
By : Rohit Banchhor
Balod News : बालोद। जिले के ग्राम निपानी में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के दौरान एक दुखद घटना में 8 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
बता दें कि निपानी गांव में शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में लोहे का टेंट लगा हुआ था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। उसी दौरान 8 वर्षीय मोनिका साहू खेलते हुए टेंट की चपेट में आ गई।
Balod News : जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर लेकर फैल गई है। स्थानीय समुदाय इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर रहा है।