मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, इस महीने दो दिन बंद रहेंगे सरकारी ठेके, पहले से कर लें इंतजाम
By : Vpb
Update: 2025-01-14 07:29 GMT
रायपुर: अगर आप भी है मदिरा प्रेमी तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश में इस माह दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस यानी 30 जनवरी को प्रदेश भर में शराब दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया गया है, और इस दौरान प्रदेश की सभी शराब दुकानों को बंद रखा जाएगा।
आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 26 जनवरी और 30 जनवरी को राज्य की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 और मद्य भंडागार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इन दिनों में शराब का विक्रय, परिवहन और परोसना पूरी तरह से निषेध रहेगा। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और शराब बेचने या पिलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।