ASI Suspended : वर्दी वाले गुंडे पर गिरी गाज, एसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड, दर्ज हुई FIR
| रतनपुर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
ASI Suspended : बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे एक फरियादी को ही वर्दीधारी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत के दौरान एएसआई दिनेश तिवारी आपा खो बैठे।
आरोप है कि मामूली सवाल पर भड़के एएसआई ने पहले गाली-गलौज की और फिर थाने परिसर में ही फरियादी को 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। इस मारपीट में विनोद को सिर और कान में चोटें आईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।
मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। आईपीएस प्रशिक्षु अंशिका जैन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एएसआई को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही, उसी रतनपुर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।