AIIMS Raipur: एम्स के डॉक्टरों ने कोलकाता में रेप और हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की, ताकि चिकित्सा पेशेवरों को उचित सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

By :  Vpb
Update: 2024-08-15 06:24 GMT
AIIMS Raipur: रायपुर: एम्स रायपुर में आज डॉक्टरों ने कोलकाता में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने इस जघन्य घटना के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और सुरक्षा की मांग की।

AIIMS Raipur: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की, ताकि चिकित्सा पेशेवरों को उचित सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, उन्होंने आरोपितों के खिलाफ समय पर और प्रभावी जांच की भी मांग की।

AIIMS Raipur: इस घटना के विरोध में डॉक्टरों ने काले बिल्ले पहनकर और नारेबाजी करके अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं और सभी चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
Tags:    

Similar News