Actress Sanchita Ugale: एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली, पुलिस कर रही जांच

By :  Vpb
Update: 2026-06-15 08:43 GMT

Actress Sanchita Ugale: मुंबई: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी लाश मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में फंदे से लटकी मिली। यह घटना रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार संचिता अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ रहती थीं।



अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत संचिता को तुलिंज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



पुलिस जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।



टीवी और फिल्मों में बनाई पहचान

संचिता उगले ने टीवी और फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया था। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News