Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, परिवार के साथ भस्म आरती में हुईं शामिल

मां और परिवार के साथ पहुंचीं मंदिर

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, परिवार के साथ भस्म आरती में हुईं शामिल
X

उज्जैन। बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शनिवार उज्जैन महाकाल पहुंची। यहां सुबह भस्म आरती में शामिल हुईं। वे अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तड़के करीब 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। मंदिर में उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

नंदी हॉल में बैठकर देखी भस्म आरती

तमन्ना पारंपरिक साड़ी पहनकर मंदिर पहुंची थीं। भस्म आरती के दौरान वे नंदी हॉल में बैठीं और हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आईं। उन्होंने करीब एक घंटे तक चली आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन किए और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

बोलीं- यहां आकर मन को मिलती है शांति

दर्शन के बाद तमन्ना ने कहा, “जय श्री महाकाल। आज पावन भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला। इसके लिए मैं खुद को धन्य मानती हूं। परिवार के साथ यहां आकर मन को असीम शांति मिली।” उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।

मंदिर समिति ने किया सम्मानित

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तमन्ना और उनके परिवार का सम्मान किया गया। अभिनेत्री अपनी मां को भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिलाने के लिए उज्जैन लाई थीं। तमन्ना शिवभक्त हैं और इससे पहले भी महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire