Accident: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे-बहू हुए दुर्घटना के शिकार, मर्सिडीज के उड़े परखच्चे

दुर्घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ़्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार काफी दूर तक घिसटती चली गई

By :  Vpb
Update: 2024-07-30 23:52 GMT
Accident: नई दिल्ली: दिल्ली से लखनऊ जा रहे कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के बेटे और बहू की कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Accident: हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे हुआ। मंत्री नंदगोपाल नंदी के बेटे अभिषेक गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. कनिष्का अपनी मर्सिडीज कार में सवार थे। अभिषेक कार चला रहे थे। तिर्वा कट के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की गति तेज होने के कारण कार कई बार पलटी।

Accident: इस हादसे में अभिषेक और कनिष्का दोनों घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। तिर्वा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि खबर सुनकर कानपुर से कनिष्का के परिजन कॉलेज पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस और पुलिस सुरक्षा में लखनऊ भेज दिया गया।

Accident: दुर्घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ़्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। गनीमत रही की टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे गंभीर चोटें लगने से बच गईं।

Tags:    

Similar News