ACB Raid : एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पिथौरा तहसील में कानूनगो अधिकारी रंगे हाथ पकड़ाया...
| इस छापेमारी के बाद तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
By : Rohit Banchhor
ACB Raid : महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो शाखा प्रभारी माईकल पीटर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर की गई, जिसने रिश्वत मांगने की सूचना एसीबी को दी थी।
ACB Raid : बता दें कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने पिथौरा तहसील कार्यालय में छापेमारी की और कानूनगो अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसीबी ने इस कार्रवाई को पुख्ता जानकारी के आधार पर अंजाम दिया और रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। फिलहाल, एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और रिश्वतखोर कर्मचारी से पूछताछ जारी है। इस छापेमारी के बाद तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।