ACB Raid : शराब घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, अशोक अग्रवाल के घर मारा छापा
| एसीबी की इस कार्रवाई से अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में हड़कंप मच गया है।
By : Rohit Banchhor
ACB Raid : अंबिकापुर। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अंबिकापुर में बड़ी कार्रवाई की है। सरगुजा संभाग एसीबी के डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने शराब सप्लायर और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी अशोक अग्रवाल के रामनिवास कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारा है।
ACB Raid : जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम अशोक अग्रवाल के घर की तलाशी ले रही है और छत्तीसगढ़ में हुए 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। अशोक अग्रवाल, जो सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करते हैं, पर इस घोटाले में संलिप्तता के आरोप हैं। एसीबी की इस कार्रवाई से अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में हड़कंप मच गया है।