Abhanpur Breaking: कलयुगी पुत्र ने पिता की फावड़ा मारकर की हत्या, गिरफ्तार
कलयुगी पुत्र ने आपने पिता की फावड़ा मारकर हत्या
By : Vpb
Update: 2024-07-16 02:56 GMT
Abhanpur Breaking: अभनपुर : बीती रात अभनपुर के ग्राम जौंदी में एक कलयुगी पुत्र ने आपने पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। दरअसल, आरोपी इंद्र कुमार साहू उर्फ रिंकू 30 वर्षीय को उसकी मां ने खाना खाने कहा, जिस पर आरोपी विवाद करने लगा। इस पर जब उसके पिता कमल नारायण साहू 58 वर्षीय ने उसे फटकारा तो आरोपी तैश में आ गया और घर में रखे फावड़ा से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
Abhanpur Breaking: इतना ही नहीं बीचबचाव करने आए अपने भाई रेखू साहू 34 वर्षीय पर भी फावड़ा से वार कर उसे घायल कर दिया, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।