प्रा.माध्य.शाला कदमपारा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन-
प्रा.माध्य.शाला कदमपारा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन-
By : Anushka Singh
Update: 2024-07-29 00:59 GMT
रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव :- जिले के शासकीय प्राथमिक शाला व उच्च प्राथमिक शाला कदमपारा, संकुल-बड़े कनेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहाय के आह्वान पर जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक के दिशा-निर्देश व खण्डशिक्षा अधिकारी मनोज दुबे के मार्गदर्शन में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के सरपंच बसंती कश्यप, उपसरपंच प्रकाश चुरगिया, सोहन कश्यप, वन विभाग के वनरक्षक शिवलाल सोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े कनेरा के डॉ.कृष्णा पटेल,स्टाफ नर्स सुक्को नेताम पटवारी दिलीप कश्यप संकुल समन्वयक रुद्रेश्वर प्रसाद मिश्रा, उच्च प्राथमिक शाला कदमपारा के प्रभारी प्रधान अध्यापक सतीश कुमार जनगाम, शिक्षक देवी कुमार पटेल, प्रेम कुमार नेगी, शिक्षिका मोहिनी साहू,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीलाल पटेल, उपाध्यक्ष बुधनाथ कश्यप व सदस्य प्राथमिक शाला कदमपारा के प्रधानाध्यापक सिरमो ध्रुव, सहायक शिक्षक श्रवणदास मानिकपुरी, भागेश्वरी पटेल सहायक शिक्षक, प्रा.शा.कदमपारा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डालचंद कौशिक व सदस्यों स्व-सहायता समूह के सदस्यों पालकों-अभिभावकों रसोईया स्वीपरों व छात्र-छात्राओं द्वारा गुलमोहर, कदम, आम, आंवाला, कटहल, अर्जुन, काजू , पीपल आदि 100 पौधों का रोपण शाला प्रांगण,शाला पहुंच मार्ग के किनारे व तालाब के किनारे किया गया तथा पौधों के संरक्षण व संवर्धन की व्यवस्था व सुरक्षा हेतु तार जाली से घेराव की गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को वनरक्षक शिवलाल सोरी द्वारा रोपण किए गए पौधों व वनों के संरक्षण संवर्धन के लिए सुझाव,उपाय व शपथ दिलाई गई।