76th Junior National Basketball Championship: 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने जीता गोल्ड, केरल को 55-51 से हराया

छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को महिला खेलों के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।

Update: 2026-05-30 15:49 GMT

76th Junior National Basketball Championship : पुडुचेरी/ रायपुर। पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने केरल को 55-51 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टीम ने दबाव में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

सीएम विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि, बेटियों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है और उनकी मेहनत, लगन तथा समर्पण का यह गौरवपूर्ण परिणाम है।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 22 से 29 मई 2026 तक चली। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को महिला खेलों के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News