Top
Begin typing your search above and press enter to search.

माकड़ी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

इसमें विजेता खिलाड़ी ग्राम बीजापुर में दिनाँक 5 दिसम्बर 2024 से होने वाले विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

माकड़ी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
X

CG News : रोशन सेन, माकड़ी। ग्राम माकड़ी में जोन स्तरीय शारीरिक,बौद्धिक व सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन पुरुस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ ।उक्त प्रतियोगिता में जोन माकड़ी के अंतर्गत आने वाले संकुल माकड़ी , नयापारा माकडी के 09 प्राथमिक व 07माध्यमिक शालाओं के लगभग 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

CG News : कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोतीबाई नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत माकड़ी , अध्यक्षता हेम लाला वट्टी सरपंच ग्राम पंचायत माकड़ी द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम साह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत माकड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष माकड़ी दीपेंद्र नाग, संजू पोयाम पूर्व जनपद अध्यक्ष माकड़ी, चंदन साहू, पूर्व सरपंच ललित पोयाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पोयाम भाजपा महामंत्री संजू ग्वाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन सेन, मनोज साहू , संकुल समन्वयक अमित वर्मा, हीरालाल मरकाम, चिंता नेताम, मालती नाग, सरस्वती पोयाम, लीना नागवंशी, सीमा शांडिल्य तथा जोन के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

CG News : विकास खंड में कुल 14 जोन है सभी जोनों में खेल प्रारम्भ हो चुका है। इसमें विजेता खिलाड़ी ग्राम बीजापुर में दिनाँक 5 दिसम्बर 2024 से होने वाले विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire