Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Murshidabad violence: मुर्शिदाबाद हिंसा में बाप-बेटे की हत्या मामले में जियाउल शेख गिरफ्तार, सीसीटीवी में मिले भीड़ को उकसाने के फुटेज

Murshidabad violence: मुर्शिदाबाद हिंसा में बाप-बेटे की हत्या मामले में जियाउल शेख गिरफ्तार, सीसीटीवी में मिले भीड़ को उकसाने के फुटेज
X

Murshidabad violence: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक बाप-बेटे की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह मामले में चौथी गिरफ्तारी हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला पुरबापारा निवासी जियाउल शेख के रूप में हुई है। आरोपी 12 अप्रैल से फरार था।

Murshidabad violence: पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति मुख्य आरोपियों में से एक है, जिसने मृतक के घर तोड़फोड़ करने के लिए भीड़ को उकसाया था। बता दें कि 12 अप्रैल को हिंसक भीड़ ने हरगोबिंदो दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या कर दी थी। इससे पहले पुलिस ने दो भाइयों कालू नादर और दिलदार साथ ही एक अन्य आरोपी इंजामुल हक को गिरफ्तार किया था।

Murshidabad violence: बता दें कि 8 अप्रैल को वक्फ बिल को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई थी। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों से झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

READ MORE-Murshidabad violence: 3 महीने पहले ही बना ली गई थी मुर्शिदाबाद हिंसा की प्लानिंग, बीएसएफ को उलझा कर सीमापार से भीड़ की शक्ल में घुसा दिए गए थे बंग्लादेशी लड़के, पढ़ें चौंकाने वाली खबर


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire