Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Zakir Hussain : तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अमेरिका के अस्पताल में इलाज जारी...
- Rohit banchhor
- 15 Dec, 2024
हम सभी उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं और उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Zakir Hussain : नई दिल्ली। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 73 वर्षीय जाकिर हुसैन को दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह आईसीयू में भर्ती हैं। राकेश चौरसिया, जो कि जाकिर हुसैन के करीबी दोस्त और प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं, ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, उस्ताद जी को पिछले एक हफ्ते से दिल की समस्या हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम सभी उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं और उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Zakir Hussain : तबला वादन में है अद्वितीय महारत-
उस्ताद जाकिर हुसैन का नाम दुनियाभर में तबला वादन के लिए सम्मानित है। उन्होंने तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू किया था और सात साल की उम्र तक इस कला में निपुण हो गए थे। 11 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने हुनर का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना शुरू किया था। तब से लेकर आज तक उनकी कला ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है।
Zakir Hussain : एक्टर भी हैं जाकिर हुसैन-
तबला वादन में अद्वितीय महारत के अलावा, जाकिर हुसैन एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। उन्होंने 12 फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी कला से कई पर्दे पर भी प्रभावित किया है। इसके अलावा, वह भारत के पहले तबला वादक हैं जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में आयोजित ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था।
Zakir Hussain : फैंस और परिवार की दुआएं-
उस्ताद जाकिर हुसैन की खराब तबीयत से उनके परिवारवाले और फैंस बेहद परेशान हैं। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनके फैंस, जो दुनियाभर में फैले हुए हैं, सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के जल्द ठीक होने की उम्मीद जता रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP में शिक्षकों के तबादलों पर ब्रेक, कोर्ट के निर्देश पर डीएम को भेजा पत्र
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश-बिजली का यलो अलर्ट, गर्मी से मिलेगी जल्द राहत
- 3. UP News : सीएम योगी ने नोएडा को दिया बड़ा तोहफा : 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा- सार्वजनिक परिवहन होगा और मजबूत
- 4. Raipur City News : संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल हुए राजेंद्र शर्मा, अच्छी बारिश की प्रार्थना की
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

