Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumor: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में दरार क्या तलाक की अफवाहों से बिगड़े रिश्ते ?

Vpb
Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumor: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में दरार क्या तलाक की अफवाहों से बिगड़े रिश्ते ?
X

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumor: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी, डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल ने सोशल मीडिया से अपनी और धनश्री की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और दोनों अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। इससे उनकी शादी को लेकर तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं।

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumor: क्या है अफवाहों का कारण?

चहल और धनश्री के रिश्ते में दरार की अफवाहें तब और बढ़ी जब चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी और धनश्री की कुछ पुरानी तस्वीरें हटा दीं। हालांकि, धनश्री के अकाउंट पर अब भी उनके साथ की तस्वीरें मौजूद हैं, जिससे इन अफवाहों को और बल मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि चहल और धनश्री ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर चुके है, लेकिन आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। एक सूत्र ने बताया, "तलाक की खबरें सच हैं, लेकिन इसकी घोषणा कब होती है, ये समय बताएगा।"

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumor: पिछले साल भी हुई थी अलग होने की अफवाह

यह पहली बार नहीं है जब चहल और धनश्री के रिश्ते में तकरार की खबरें आईं हैं। 2023 में भी कुछ इसी तरह की अफवाहें उड़ी थीं जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से चहल का उपनाम हटा लिया था। उस समय चहल ने इसे महज एक अफवाह बताया और अपने प्रशंसकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की थी।

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumor: शादी की जानकारी

चहल और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार अटकलें लगाई गईं, लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को अफवाह करार दिया। अब जबकि सोशल मीडिया पर दोनों के बीच दूरियों के संकेत मिल रहे हैं, प्रशंसकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire