Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Youtuber Zara Dar: PhD छोड़ एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बनीं यूट्यूबर ज़ारा दार, 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कर चुकी है कमाई

यूट्यूबर ज़ारा दार

Youtuber Zara Dar: PhD छोड़ एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बनीं यूट्यूबर ज़ारा दार, 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कर चुकी है कमाई
X

Youtuber Zara Dar: नोएडा: विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली ज़ारा दार (Zara Dar) ने हाल ही में अपना पीएचडी प्रोग्राम छोड़ने का फैसला किया और अब OnlyFans पर कंटेंट क्रिएटर बन गई हैं। यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियो में "PhD Dropout to OnlyFans Model" ज़ारा ने इस फैसले के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया।




Youtuber Zara Dar:
ज़ारा ने कहा, "OnlyFans को फुल-टाइम करना मेरे लिए एक करियर बदलाव नहीं, बल्कि यह मेरे पूरे जीवन को एक नई दिशा देने जैसा है।" इससे पहले, उन्होंने यूट्यूब पर मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क्स जैसे विषयों पर कंटेंट बनाया था और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाए थे। अब, वे अपने नए करियर में पूरी तरह से समर्पित हैं और खुद को अधिक स्वतंत्र महसूस कर रही हैं।

Youtuber Zara Dar: ज़ारा ने कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की थी, पहले अकादमिक में करियर बनाने का सपना देखती थीं, लेकिन जब वह महसूस करने लगीं कि पारंपरिक करियर के मुकाबले वे अपनी असली पहचान नहीं बना पा रही हैं, तो उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। ज़ारा ने कहा "मैंने उन लोगों की ज़िंदगी देखी, जिनकी लाइफ मुझे आइडियल लगती थी, और समझा कि वे भी किसी और के बनाए रास्ते पर चल रहे हैं।"





Youtuber Zara Dar: अब जब ज़ारा ने OnlyFans को एक पेशेवर करियर के रूप में चुना है, वे अब आर्थिक रूप से भी मजबूत हो गई है। उनकी कुल कमाई एक मिलियन डॉलर तक पहुँच चुकी है, जिससे उन्होंने अपने परिवार का कर्ज चुकाया और अपनी कार भी खरीदी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire