Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, मेटा ने कतर दिए पंख

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा

YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, मेटा ने कतर दिए पंख
X

YouTuber Jyoti Malhotra's Instagram account suspended: नई दिल्ली। फेसबुक-इंस्टा की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने सोमवार को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। ज्योति पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थी।

YouTuber Jyoti Malhotra's Instagram account suspended इंस्टाग्राम पर थे कितने सब्सक्राइबर्स

33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस रील्स और ट्रैवल कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। उनके यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ के 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 1.32 लाख फॉलोअर्स थे। पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में कमीशन एजेंटों के जरिए वीजा हासिल कर पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित किया गया।

YouTuber Jyoti Malhotra's Instagram account suspended 17 मई को हुई गिरफ्तारी

हिसार पुलिस ने 17 मई को ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस का दावा है कि ज्योति ने पाकिस्तानी एजेंटों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराई। जांच में यह भी पता चला कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire