Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

एटीएस की हिरासत से भागे युवक की नीचे गिरने से मौत, 9 अधिकारी निलंबित, गुरुग्राम में भी केस दर्ज...

दरअसल एमपी एटीएस की हिरासत से भाग रहे एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।

एटीएस की हिरासत से भागे युवक की नीचे गिरने से मौत, 9 अधिकारी निलंबित, गुरुग्राम में भी केस दर्ज...
X

MP News : भोपाल। टेरर फंडिंग के मामले में पूछताछ करने गुरुग्राम गई मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत से छलांग लगाने वाले युवक के मामले में एटीएस के कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गुरुग्राम की स्थानीय पुलिस ने जहां हत्या का मामला दर्ज किया है। वही मध्य प्रदेश एटीएस ने भी 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल एमपी एटीएस की हिरासत से भाग रहे एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।

MP News : इसमें एटीएस की लापरवाही उजागर हुइ थी इस मामले में एटीएस अधिकारियों पर गाज गिरी है। मामले में शामिल रहे टीम के 9 सदस्यों को एडीजी इंटेलीजेंस योगेश देशमुख के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एमपी एटीएस की टीम इनपुट के बाद टेरर फंडिंग और साइबर फ्रॉड के मामले में पूछताछ करने गुरूग्राम गई थी। जहां गुरूग्राम से 6 लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें से एक युवक होटल की तीसरी मंजिल से कूद गया और उसकी मौत हो गई।

MP News : गुरुग्राम में एटीएस की टीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एटीएस के अधिकारियों को गुरुग्राम के धुनेला गांव के पास एक सोसाइटी से आतंकी फंडिंग से जुड़े साइबर अपराध के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जहां पुलिस ने अभियान चलाकर 6 लोगों को हिरासत में लिया था। इनको पकड़ने के बाद एक होटल में पूछताछ की जा रही थी इसी दौरान युवक ने टॉयलेट जाने की बात कही वह बाहर बालकनी के पास चला गया।

MP News : इसी दौरान उसने भागने के लिए छलांग लगा दी और फिसल गया. ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया.जिसे एटीएस टीम अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire