Begin typing your search above and press enter to search.
आपसी विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

दुर्ग: दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मिलपारा मोहल्ला में शंकर यादव और मोनू श्रीवास्तव के बीच विवाद हुआ, जिसमें मोनू श्रीवास्तव ने चाकू से हमला कर दिया।
विवाद के बाद, शंकर यादव को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शंकर यादव एक ड्राइवर था। पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी विजय यादव ने मामले की पुष्टि की है और आगे की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


