Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भिलाई में युवक की हत्या, पत्थर से सर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई में युवक की हत्या, पत्थर से सर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शुरू की जांच
X

भिलाई: भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें लोकेश बंजारे नामक युवक को सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतारा गया। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात हुई, जब मृतक अपने दोस्तों के साथ नहर के किनारे शराब पार्टी कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर मृतक और उसके दोस्तों के बीच वाद विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने लोकेश पर हमला कर दिया। इस हमले में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश पाटिल सहित खुर्सीपार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। वर्तमान में, पुलिस ने घटना में शामिल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire