Create your Account
युवा महोत्सव: सुपर.30 फेम आनंद कुमार आज देंगे स्टडी टिप्स, युवा कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
- Pradeep Sharma
- 13 Jan, 2025
Youth Festival: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के प्रथम दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की संघर्ष गाथा पर आधारित नाटक
रायपुर। Youth Festival: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के प्रथम दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की संघर्ष गाथा पर आधारित नाटक ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन किया गया। महोत्सव में आज दूसरे दिन 13 जनवरी को सुपर 30 फेम आनंद कुमार के साथ युवाओं का संवाद होगा। साथ ही ‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ फेम दायरा बैंड की प्रस्तुति होगी।
Youth Festival: छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के प्रथम दिन आयोजित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ‘मैं अयोध्या हूं’ ने दर्शकों को अयोध्या नगरी की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महिमा से अवगत कराया। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण और रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा तक की गौरवशाली गाथा को इस कार्यक्रम में जीवंत किया गया। मुंबई से आए प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप गुप्ता और उनकी टीम ने नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। इस भव्य प्रस्तुति में इसे सतयुग से लेकर कलयुग तक की यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया।

Youth Festival: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। संगीतमय संवाद, मनमोहक नृत्य और उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। इस दौराना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक दशक में किए गए विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों एवं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन के एक वर्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेज़र शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Union Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit: मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा: शाह, केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सल नेटवर्क तोड़ने, सरेंडर की संख्या बढ़ाने समेत कई विषयों पर की चर्चा
- 2. Vaibhav Suryavanshi : IPL 2026 की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, इस साल नहीं देंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा
- 3. Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे, सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की स्पेशल जर्सी
- 4. Bhiwadi accident: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले; 2 लापता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

