Create your Account
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
- VP B
- 25 Aug, 2024
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बलोदा बाजार हिंसा मामले में बिना किसी साक्ष्य के कांग्रेस एमएलए देवेंद्र यादव और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भिलाई: बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लगातार आक्रामक मोड पर है। आज यूथ कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव और बलौदा बाजार हिंसा में गिरफ्तार हुए लोगों की रिहाई को लेकर जेल भरो आंदोलन किया। इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली।
दरअसल आज यूथ कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई के सिविक सेंटर में इकट्ठा हुए इसके बाद जेल भरो आंदोलन के तहत सैकड़ो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने के लिए भिलाई नगर थाना पहुंचे। इस दरमियान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिला पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए हुए थे। थोड़े देर गहमागहमी के बाद यूथ कांग्रेस के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा और ज्ञापन में कांग्रेस एमएलए देवेंद्र यादव की रिहाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बलोदा बाजार हिंसा मामले में बिना किसी साक्ष्य के कांग्रेस एमएलए देवेंद्र यादव और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द रिहा करें नहीं तो आगे हम उग्र आंदोलन करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 2. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 3. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 4. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

