Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कुसमी में युवा कांग्रेस द्वारा किया गया एसडीएम कार्यालय का घेराव

कुसमी में युवा कांग्रेस द्वारा किया गया एसडीएम कार्यालय का घेराव
X

राकेश भारती संवाददाता न्यूज प्लस 21 कुसमी/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर के मार्गदर्शन में सामरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर उनके वादा खिलाफी एवं प्रदेश मे बढ़ते अपराध को लेकऱ कोआप्रेटिव बैंक के पास धरना प्रदर्शन कर कुसमी एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया, जहा काफी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे बेरीकेट कों तोड़कर एसडीएम कार्यालय जाने की कोशिश की गई, मगर पहले से भारी तदात मे मौजूद सुरक्षा बल द्वारा उन्हें रोक लिया गया, इस बिच युवा कार्यकर्ताओ एवम पुलिस के बिच झड़प भी हुई।

आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार है इसके बाद भी किसानों के साथ छल हो रहा है प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं देवधन भगत ने कहा किसानों के साथ धान खरीदी केंद्र में तौल में गड़बड़ी की जा रही है सरकार की तरफ से किसानों से एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम लेने का नियम है परंतु मंडी में 41 किलो 200 ग्राम धान लिया जा रहा है जो सरासर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा की यह सरकार सुशासन दिवस मना रही है परंतु इन 1 साल में प्रदेश में सिर्फ अराजकता का ही माहौल है।

आज के इस कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी राहुल जायसवाल युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी युवा कांग्रेस महासचिव पूर्णिमा सिमरिया वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र भगत, संतोष इंदिवार, विधानसभा उपाध्यक्ष महासचिव वेदांत भारती एवं पार्षद वाहिद अली द्वारा संबोधित किया। आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा सहित ,प्रदेश कांग्रेस युवा उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर, दीपक बुनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम विनोद राम फरीद खान पार्षद ललित निकुंज छत्रपति पूर्व मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम मिथिलेश गुप्ता युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राशिद आलम, एडिट एलियन तिर्की, मालती,रामेश्वर राम, किशोर कुजूर, सुशील कुमार, राजदेव सहित काफी संख्या मे युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे!


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire