Top
Begin typing your search above and press enter to search.

घरघोड़ा में उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने दिखाया दम, प्रादेशिक मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन...

अगर इन मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया जाता है, तो कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ का घेराव किया जाएगा।

घरघोड़ा में उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने दिखाया दम, प्रादेशिक मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन...
X

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा में युवा कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दों पर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और कई महत्वपूर्ण मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, और ज़िला प्रभारी राकेश पांडेय के निर्देशों पर, युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग के नेतृत्व में धर्मजयगढ़ और लैलूगा विधानसभा के पदाधिकारी और सीनियर कांग्रेसी उपस्थित हुए।

CG News : युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया। जिसमें धान समर्थन मूल्य और ख़रीदी केंद्र की बदहाल व्यवस्था, नशा और अपराध पर अंकुश, स्थानीय रोजगार का मुद्दा, प्रिज़्मो की जनसुनवाई पर विरोध को लेकर ज्ञापन सौंपा है। अगर इन मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया जाता है, तो कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ का घेराव किया जाएगा।

CG News : इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसियों में शिव कुमार शर्मा, सोमदेव मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी और युवा कांग्रेसियों में रुपेश पटेल, लीलाधर साहू, राजा ख़ान, रजनीकांत तिवारी, दया शंकर बैहरा, शिव कुमार, सुजीत, मुकेश, उमेश, राजेंद्र, विशाल, ललित, योगेन्द्र, सोनू, पप्पू, तपेश्वर, तोश, राधे, सफ़ीक, नसीम, और संजय समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire