Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
12 साल से 27 साल के बीच के युवा डिप्रेशन का शिकार, यह बड़ी वजह आई सामने
- Rohit banchhor
- 15 Oct, 2024
अभिभावकों के पास अपने बिजी शेड्यूल की वजह से बच्चों के लिए ज्यादा समय नहीं रहता।
MP News : भोपाल। हाल ही में किए अध्ययन में पाया गया है कि जेन जी यानी की 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ीं समस्याएं ज्यादा पाई जा रही हैं। जिसमें व्यक्ति विशेष रूप से डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। मानसिक तनाव के कई कारण है, जिनमें से एक मुय कारण सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल भी शामिल है। नई पीढ़ी अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताती है।
MP News : इतनी कम उम्र में तनाव है चिंता का कारण
जेन जी की बात करें तो इस जेनरेशन में जन्मे लोगों की उम्र 12 साल से 27 साल है। इतनी कम उम्र में मानसिक परेशानियों का होना चिंता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे मुय कारण उनका सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना है।
MP News : क्या होता है मिलेनियल
जिस प्रकार 1997 में जन्मे लोगों को जेन ज़ी के नाम से जाना जाता है, उसी प्रकार 1981 से 1996 में जन्मे लोगों को मिलिनियल के नाम से जाना जाता है। अलग अलग पीढ़ी की जानकारी देने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
MP News : बिजी लाइफ स्टाइल में बच्चों के लिए समय नहीं
अभिभावकों के पास अपने बिजी शेड्यूल की वजह से बच्चों के लिए ज्यादा समय नहीं रहता। जिसकी वजह से उन्हें अकेलेपन का सामना करना पड़ता है और ऐसी परिस्थिति में अपने डिवाइस को वो अपना दोस्त बना लेते हैं। इसी लिए बच्चों को पर्याप्त समय दें और फोन से दूरी बनाए रखने का प्रयास करें।
MP News : घर के लोगों से ज्यादा वीडियो गेम है प्यारा
डॉ. अनुराधा के पास आए अभिभावक अपने बच्चे के फोन पर गेम खेलने से बहुत परेशान थे। बच्चा 4 से 5 घंटे फोन में गेम खेलने में लगा रहता है। न ही पढ़ाई करता है न ही किसी से बात करना पसंद करता है। 16 साल के बच्चे का इलाज चल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market 12 जून: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 292 अंकों की छलांग
- 2. CG Crime : मामूली विवाद में छोटे ने ली बड़े भाई की जान, गैती से हमला कर किया मौत के हवाले, आरोपी गिरफ्तार
- 3. Ind vs AFG Test Day 2: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, डेब्यूटेंट मानव सुथार ने दिलाई पहली सफलता, भारत ने 564/8 पर की थी पारी घोषित
- 4. UP Accident : एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

