Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर बस स्टैंड पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल, देखें

रायपुर बस स्टैंड पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल, देखें
X

रायपुर: रायपुर के बस स्टैंड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में युवक को लात-घूंसों से पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम रामा कांत साहू है, जो न्यू डॉल्फिन ऑफिस में काम करता है।

मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में घटित हुई है। हालांकि, मारपीट करने वाले सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire