Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर के बाइक पर लिखा था कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष...
वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नकली नोट कहां से आए और इसका प्रसार किस तरह से किया जा रहा था।

CG News : कोंडागांव। फरसगांव पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 500-500 रुपए के कुल 210 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए है। पुलिस ने युवक द्वारा इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की नीले रंग की बाइक भी जब्त की है, जिसमें ‘कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष’ लिखा हुआ था।
CG News : बता दें कि पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद फरसगांव-माकड़ी रोड पर नाकेबंदी की और पासंगी पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पिट्ठू बैग में 500-500 रुपए के 200 नकली नोट मिले। इसके अलावा आरोपी के घर की तलाशी लेने पर भी 500-500 रुपए के 10 नकली नोट बरामद हुए।
CG News : गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम राजेश सोरी 32 वर्ष, निवासी गुहाबोरण्ड, नयापारा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव बताया है। आरोपी के पास से 1 लाख 5 हजार रुपए के नकली नोट बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नकली नोट कहां से आए और इसका प्रसार किस तरह से किया जा रहा था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


