Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नरसिंहपुर से कोर्ट मैरिज करने आए युवक की लव जिहाद को लेकर कोर्ट में पिटाई, वीडियो वायरल...

अधिवक्ताओं को पता चला कि मुस्लिम युवक के साथ जो लड़की नरसिंहपुर से आई है वह हिंदू है।

नरसिंहपुर से कोर्ट मैरिज करने आए युवक की लव जिहाद को लेकर कोर्ट में पिटाई, वीडियो वायरल...
X

MP News : भोपाल। विश्व भर में आज से प्रेम का सप्ताह कहे जाने वाले वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। लेकिन इस बीच पहले दिन रोज़ डे के मौके पर शादी करने नरसिंहपुर से भोपाल पहुंचे एक मुस्लिम युवक की हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद बताकर जमकर पिटाई कर दी। दरअसल एक मुस्लिम युवक शादी करने के लिए नरसिंहपुर से हिंदू लड़की के साथ भोपाल कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में उसने शादी करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क किया जब अधिवक्ताओं को पता चला कि मुस्लिम युवक के साथ जो लड़की नरसिंहपुर से आई है वह हिंदू है।

MP News : इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं ने संस्कृति बचाओ मंच और विश्व हिंदू परिषद को इस बात की सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर कोर्ट में पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था युवक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर का रहने वाला शहजाद अहमद नर्मदा पुरम जिले के पिपरिया के रहने वाली युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने भोपाल कोर्ट पहुंचा था।वो अपनी रिलेशनशिप को शादी में बदलना चाहते थे।

MP News : दोनों शादी से जुड़ी कोर्ट की प्रोसेस को पूरा कर रहे थे।इसी बीच किसी ने हिंदूवादी संगठनों को इस शादी की जानकारी दे दी, कुछ ही देर में संगठनों के कार्यकर्ता कोर्ट पहुंच गए, उन्होंने युवक से बात की उससे सवाल जवाब किये और फिर उसपर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसके साथ कोर्ट परिसर में ही मारपीट शुरू कर दी।हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता इतने उत्तेजित हो गए कि उन्होंने युवक को जमीन पर गिराकर लातों से पीटना शुरू कर दिया, किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

MP News : सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर मेडिकल के लिए पहुंची है। पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक और युवती को हिरासत में लिया है। गैर धर्म के युवक के साथ शादी करने को लेकर युवती की सहमति और असहमति को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवती के माता-पिता को भी फोन कर भोपाल बुलाया है उनके भी इस मामले में बयान लिए जा रहे हैं। दूसरी और हिंदूवादी संगठनों ने युवक शहजादा के विरुद्ध रेप और लव जिहाद का मामला दर्ज करने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire