Begin typing your search above and press enter to search.
नाबालिग को डरा-धमका कर डेढ़ साल से युवक कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार
आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी है।

भोपाल। शहर में रहने वाली नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग शहर की एक बस्ती में रहती है। करीब दो साल पहले क्षेत्र में ही रहने वाले आकाश मिश्रा की नाबालिग से पहचान हुई थी। जनवरी 2023 में युवक ने उसके साथ ज्यादती की और इस संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय बाद किशोरी माता-पिता के साथ छत्तीसगढ़ चली गई।
इस दौरान युवक वापस आने का दबाव बनाता रहा। इसके चलते नाबालिग भोपाल आ गई। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी है। मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को मिली तो समिति सदस्यों ने उसकी काउंसिलिंग की। पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरतार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


