Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पुरानी रंजिश का बदला लेने युवक को चाकुओं से गोदा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुरानी रंजिश का बदला लेने युवक को चाकुओं से गोदा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
X
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित वकील कॉलोनी के पास करोंद इलाके में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। युवक के सिर, पीठ, हाथ व पैर में चाकू लगने के 8 घाव लगे हुए हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण दो साल पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। दो साल पहले फरियादी ने आरोपी पर चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अमन कॉलोनी करोंद निवासी आदिल खान (20) डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। करीब दो साल पहले आदिल ने विवाद के चलते अबीन खान नामक युवक पर चाकू से हमला किया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। एसआई मातादीन अहिरवार ने बताया कि सोमवार रात अबीन ने आदिल को फोन कर कहा कि पुरानी दुश्मनी को भुला दो।

दोस्ती कर लेते हैं। चाय पीने आ जाओ। आदिल उसकी बातों में आ गया और करोंद स्थित सार्थक अस्पताल के पास चाय पीने चला आया। दूसरी ओर अबीन खान दो साल पुराने विवाद का बदला लेने घात लगाए बैठा था। आते ही उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर आदिल के साथ मारपीट कर दी और जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। प्राणघातक हमला करने के बाद से अबीन और उसका साथी फरार है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire