Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

युवक ने होटल में मां और चार बहनों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Vpb
युवक ने होटल में मां और चार बहनों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
X

लखनऊ: लखनऊ की एक होटल में नए साल के दिन एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। यह दिल दहलाने वाली वारदात शहर के एक होटल में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला था। आरोपी युवक का नाम असद बताया जा रहा है। उसने यह वारदात लखनऊ के होटल शरणजीत में अंजाम दी। परिवार की चार बहनों में से दो नाबालिग थीं, जबकि बाकी दो बहनों की उम्र 18 और 19 साल थी।

घटना के पीछे की वजह का खुलासा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कुछ स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने अपने परिवार पर हो रहे कथित अन्याय और उत्पीड़न का जिक्र किया। आरोपी ने बताया कि उनके घर पर कब्जा करने और परिवार को परेशान करने के प्रयास किए जा रहे थे। इस दौरान, उसने कुछ व्यक्तियों के नाम भी लिए, जिन्हें उसने इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।


सीएम योगी से की अपील

वीडियो में आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की और स्थानीय स्तर पर उसे और उसके परिवार को हो रही परेशानियों का जिक्र किया। उसने कहा कि कई दिनों से उनका परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।


पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे असल वजह क्या थी। घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire