Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Yogi Adityanath Birthday Special: 54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ, जानें कैसे तय किया मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, UP+ Yogi...आज भी उपयोगी...संन्यासी से 'बुलडोजर बाबा' बनने तक की कहानी..newsplus21 पर

Yogi Adityanath Birthday Special: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 54 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न हिंदू संगठनों ने देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Yogi Adityanath Birthday Special: 54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ, जानें कैसे तय किया मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, UP+ Yogi...आज भी उपयोगी...संन्यासी से बुलडोजर बाबा बनने तक की कहानी..newsplus21 पर
X

Yogi Adityanath Birthday Special: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 54 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न हिंदू संगठनों ने देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर केक काटे गए, हवन-पूजन हुआ और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

Yogi Adityanath Birthday Special: एक मुलाकात और बदल गई जीवन की दिशा

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने कोटद्वार के सरकारी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए ऋषिकेश पहुंचे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गोरक्षपीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ से हुई, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

Yogi Adityanath Birthday Special: राम जन्मभूमि आंदोलन के दौर में महंत अवैद्यनाथ से जुड़े

राम जन्मभूमि आंदोलन के दौर में महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए योगी आदित्यनाथ धीरे-धीरे गोरक्षपीठ से जुड़ते गए। उनकी कार्यशैली और समर्पण से प्रभावित होकर महंत अवैद्यनाथ ने वर्ष 1994 में उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। इसके बाद अजय सिंह बिष्ट को संन्यास की दीक्षा देकर ‘योगी आदित्यनाथ’ नाम दिया गया। वर्तमान में वह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में शामिल हैं।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई, जब उन्हें महंत अवैद्यनाथ के चुनाव अभियान का प्रभारी बनाया गया। वर्ष 1998 में महंत अवैद्यनाथ के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद योगी आदित्यनाथ को उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया गया। उसी वर्ष वह पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद लगातार पांच बार लोकसभा पहुंचकर उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

Yogi Adityanath Birthday Special: 2002 में बनाई हिंदू युवा वाहिनी

वर्ष 2002 में योगी आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की। यह संगठन सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर सक्रिय रहा। इसके बाद योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व की राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाने लगे। समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई।

Yogi Adityanath Birthday Special: 2017 में बने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

मार्च 2017 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बुनियादी ढांचे के विकास और प्रशासनिक सुधारों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। उनकी सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को प्रमुखता से लागू किया।

Yogi Adityanath Birthday Special: यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर बनाया विकसित राज्य

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और निवेश परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनके नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाई। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी’ का नारा देकर उनके कार्यों की सार्वजनिक सराहना की थी। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ भी योगी सरकार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। राज्य सरकार के अनुसार, महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और आयोजन व्यवस्था की देश-विदेश में सराहना हुई।

Yogi Adityanath Birthday Special: भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल

आज योगी आदित्यनाथ केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी गिने जाते हैं। असम से लेकर तमिलनाडु तक विभिन्न राज्यों के चुनावों में पार्टी उन्हें प्रमुख प्रचारक के रूप में उतारती रही है। 54वें जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने उन्हें हिंदुत्व और सुशासन का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं, जबकि भाजपा नेताओं ने उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा मिलने की बात कही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire