Create your Account
Yellow alert for heat wave in CG: छत्तीसगढ़ में लू का यलो अलर्ट, रायपुर बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री के पार निकला, जानें अपने शहर का हाल
Yellow alert for heat wave in CG: रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 43.8 डिग्री रहा। जबकि रायपुर में पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
Yellow alert for heat wave in CG: मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में गुरुवार दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को पारा 43.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है। राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहा।
Yellow alert for heat wave in CG: सरगुजा में पारा 40 डिग्री के पार
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। वहीं संभाग के एक दो जिलों में लू चलने की संभावना है। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Yellow alert for heat wave in CG: बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी का ज्यादा असर नहीं है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य संभागों के मुकाबले बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत है। वहीं आज से यहां भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 2. Bihar: बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल, पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज
- 3. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

