Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची आरसीबी, क्या दूसरी बार उठा सकेगी ट्रॉफी!

महिला प्रीमियर लीग 2026

Vpb
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची आरसीबी, क्या दूसरी बार उठा सकेगी ट्रॉफी!
X

WPL 2026: बेंगलुरु: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ RCB ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है, जबकि यूपी का सफर लगभग समाप्त हो गया। यूपी का एक ग्रुप मैच अभी बाकी है।

WPL 2026: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। मेग लेनिंग (41) और दीप्ति शर्मा (55) ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई। नादिने डि क्लर्क ने 4 विकेट चटकाए, जबकि ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लिए।

WPL 2026: जवाब में RCB ने 13.1 ओवर (41 गेंद शेष) में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना (54*, 27 गेंद) और ग्रेस हैरिस (75, 37 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 108 रन की शतकीय साझेदारी की। हैरिस ने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। शिखा पांडे ने हैरिस को आउट कर साझेदारी तोड़ी, लेकिन मंधाना ने नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई। जॉर्जिया वोल 16 रन बनाकर आउट हुईं।

WPL 2026: आरसीबी ने प्लेइंग-11 में पूजा को मौका दिया, जबकि यूपी ने एमी जोन्स और सिमरन शेख को शामिल किया। RCB के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और यूपी को बड़े स्कोर से पहले रोक दिया। यह जीत RCB के लिए फाइनल की राह आसान बनाने वाली साबित हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire