Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
WPL 2026 Full Schedule: BCCI ने जारी किया महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल, खेले जाएंगे कुल 22 मुकाबले, पहले मैच में हरमनप्रीत-स्मृति होंगी आमने-सामने, देखें पूरी लिस्ट
WPL 2026 Full Schedule: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट दो चरणों में विभाजित है। पहला चरण 9 से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में होगा, जबकि दूसरा चरण 19 जनवरी से वडोदरा में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में ही आयोजित किया जाएगा।
WPL 2026 Full Schedule: लीग की शुरुआत एक रोमांचक ओपनिंग मैच से होगी, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा। कुल 22 मैचों वाले इस सीजन में केवल दो डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं। लीग स्टेज में 20 मैच खेले जाएंगे, जबकि 3 फरवरी को एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल होगा। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान वाली टीम को एलिमिनेटर से गुजरना होगा।

WPL 2026 Full Schedule: इससे पहले 27 नवंबर को दिल्ली में मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ था, जिसमें 277 खिलाड़ियों में से केवल 67 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं। टीमों ने कुल ₹40.8 करोड़ खर्च किए। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजनों में मुंबई इंडियंस (2023 और 2025) और आरसीबी (2024) चैंपियन रह चुकी हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 2026 में कौन सी टीम खिताब पर कब्जा जमाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Police Transfer : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अंबिकापुर बना ‘आइस प्वाइंट’ 3.3°C पर थमा पारा, शीत लहर का अलर्ट जारी
- 3. Saturday Horoscope: इन जातकों पर आज होगा शनिदेव की विशेष कृपा, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 4. CG Liquor Scam : सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, इस दिन सुनाया जाएगा निर्णय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

