Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
वाह रे औलाद... Lip Stud खरीदने के लिए लड़की ने 700 रुपये में बेच दिए मां के करोड़ों के गहने
Lip Stud: नई दिल्ली: एक लड़की को सिर्फ 60 युआन (करीब 700 रुपये) चाहिए थे, जिसके लिए उसने अपनी मां के बेहद कीमती आभूषणों को चोरी कर उन्हें कौड़ियों के दाम बेच दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर आई है तभी से इसकी चर्चा हो रही है। लोग गलतियां करना नहीं चाहते हैं मगर अनजाने में भी उनसे कई गलतियां हो जाती है। कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो उन्हें पछताने पर मजबूर कर देती है।
ऐसा ही मामला चीन में भी सामने आया है। चीन के शंघाई में एक लड़की ने फैशन के कारण ऐसा कदम उठा लिया जिससे उसे करोड़ों रुपये की चपत लग गई। दरअसल एक लड़की को सिर्फ 60 युआन (करीब 700 रुपये) चाहिए थे, जिसके लिए उसने अपनी मां के बेहद कीमती आभूषणों को चोरी कर उन्हें कौड़ियों के दाम बेच दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर आई है तभी से इसकी चर्चा हो रही है।
माना जा रहा है कि लड़की को अपने लिए एक लिप स्टड चाहिए था जिसकी कीमत 60 युआन (करीब 700 रुपये) थी। लड़की के पास ये राशि नहीं थी। ऐसे में उसने अपनी मां के आभूषणों को ही बेच दिया। इन आभूषणों की असली कीमत 1 मिलियन युआन (लगभग 1 करोड़ 19 लाख रुपये) आंकी गई थी।
Lip Stud: जानें क्या है लिप स्टड
जानकारी के मुताबिक लिप स्टड एक तरह का गहना है जो लड़कियां होंठ पर पहनती है। ये एक तरह की बॉडी पियर्सिंग ज्वेलरी है। आमतौर पर इसका डिजायन काफी छोटा होता है, जो किल की तरह दिख सकता है। इसके कई अलग अलग डिजायन भी आते है।

Lip Stud: ऐसे सामने आया मामला
ये मामला उस समय सामने आया जब लड़की की मं वांग को घर पर अपने बहूमुल्य गहने नहीं मिले। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पुतुओ पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के अंतर्गत आने वाले वानली पुलिस को दी और पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि लड़की ने कुछ पैसों के लिए गहने बेचे थे।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें चोरी किए गए गहनों में जेड ब्रेसलेट, नेकलेस, कीमती रत्नों से जड़ित अन्य वस्तुएं दिखी थी। ली ने समझा की ये गहने नकली है और भूल से उन्हें स्थानीय बाजार में एक रिसायक्लिंग करने वाली दुकान पर बेच दिया। वांग के मुताबिक उनकी बेटी ने लिप स्टड खरीदने के लिए इन आभूषणों को बेच दिया है।
पुलिस की मानें तो शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि बाजार मैनेजमेंट के साथ तालमेल बैठाया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई करने के लिए दुकान के मालिक को बुलाया गया, जिसने बाद में गहनों को वापस लौटा दिया।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs GT IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 3. Jhabua Chlorine Gas Leakage: वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी, 50 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 4. CG Accident : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, इधर यात्रियों ने स्टेशन पर किया जमकर हंगामा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

