Create your Account
World Record : उज्जैन में डमरू बजाकर महाकाल के भक्तों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ध्वनि से पूरा माहौल गुंजा...
- Rohit banchhor
- 05 Aug, 2024
World Record : उज्जैन। महाकाल की नगरी ने एक अनोखा और अद्वितीय वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है।
World Record : उज्जैन। महाकाल की नगरी ने एक अनोखा और अद्वितीय वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। यहां सावन के तीसरे सोमवार यानी आज 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
World Record : बता दें कि इस आयोजन का उद्देश्य महाकालेश्वर भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण को प्रदर्शित करना था। उज्जैन में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। इस अद्वितीय आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और डमरू की ध्वनि से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया।
World Record : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आए प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने इस अद्वितीय प्रयास को प्रमाणित किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और संतों को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा, उज्जैन ने आज जो कर दिखाया है, वह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।
World Record : इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब महाकाल के भक्त एकजुट होते हैं, तो वे किसी भी असाधारण उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। यह रिकॉर्ड उज्जैन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 2. IND vs ENG 2nd T20: भारत को दूसरे टी20 में मिली हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला; बेथेल का अर्धशतक, वैभव का डेब्यू पर 14 रन
- 3. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 4. CG News : पुलिस ने की 214 किलो गांजा जब्त, 1.07 करोड़ की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

