Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
World of Cricket : टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5 दिग्गजों में भारत के 4 खिलाड़ी शामिल...
- Rohit banchhor
- 05 Jul, 2025
क्रिकेट की दुनिया में टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दोहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए असाधारण उपलब्धि है।
World of Cricket : नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दोहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए असाधारण उपलब्धि है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 269 रनों की शानदार पारी खेलकर इस एलिट क्लब में अपनी जगह बना ली। गिल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं, जिनमें चार भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। तो आइए, उन पांच दिग्गजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा।
शुभमन गिल-
शुभमन गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इसके साथ ही वह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। गिल ने बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले, जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रनों की पारी खेलकर गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे।
रोहित शर्मा-
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। रोहित के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 212 रनों की शानदार पारी खेली थी।
सचिन तेंदुलकर-
क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में 200 रनों की नाबाद पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम छह दोहरे शतक हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 248 रनों की यादगार पारियां शामिल हैं।
वीरेंद्र सहवाग-
‘नजफगढ़ के नवाब’ वीरेंद्र सहवाग वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 219 रनों की तूफानी पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के नाम दो ट्रिपल सेंचुरी हैंकृ2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 और 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन। इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट में कई बार 200 रन का आंकड़ा पार किया।
क्रिस गेल-
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में एकमात्र गैर-भारतीय खिलाड़ी हैं। गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे में दोहरा शतक लगाया था। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो ट्रिपल सेंचुरी हैंकृ2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 और 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 333 रनों की आइकॉनिक पारियां।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ में घर और जमीन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, रजिस्ट्री पर लगने वाले 0.60 प्रतिशत सेस खत्म, सीधे बचेंगे 60 हजार,नई दरें मंगलवार से लागू
- 2. UP Accident : 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 3 युवकों की मौत; 2 घायल
- 3. CG News : बिलासा एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, दिल्ली उड़ानों में कटौती
- 4. Share Market Today: ट्रंप की एक चेतावनी Share Market पस्त, सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

