Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Iran US Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर का अमेरिका पर बड़ा हमला, मोजतबा खामेनेई बोले- ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं

Iran US Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर का अमेरिका पर बड़ा हमला, मोजतबा खामेनेई बोले- ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं
X

Iran US Conflict: नई दिल्ली/तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने बार-बार समझौते की शर्तें तोड़ी हैं, इसलिए "अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर बेकार और अमान्य हैं।" खामेनेई का कहना है कि अमेरिका ने अपने व्यवहार से साबित कर दिया है कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

'अमेरिका को कभी न भूलने वाला सबक मिलेगा'

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह युद्ध भड़काने की कोशिश करता रहा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि "महान ईरानी राष्ट्र" के पास अमेरिका के लिए कभी न भूलने वाले सबक हैं। उन्होंने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि इस समय आपसी मतभेद और राजनीतिक विवादों से बचना जरूरी है।

ईरान ने समझौते की जिम्मेदारियां रोकीं

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिका ने समझौते के अपने वादे पूरे नहीं किए। इसी वजह से ईरान ने भी समझौते के तहत अपनी सभी जिम्मेदारियों को फिलहाल रोक दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत की संभावना बहुत कम है और ईरान का पूरा ध्यान अपनी सुरक्षा पर है।

दोनों देशों के बीच बढ़ा सैन्य तनाव

पिछले कई दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire