Top
Begin typing your search above and press enter to search.

World Homeopathy Day: विश्व होम्योपैथी दिवस: डॉ. नरसिंह साहू का आयुष क्षेत्र में योगदान चर्चा में

World Homeopathy Day: विश्व होम्योपैथी दिवस: डॉ. नरसिंह साहू का आयुष क्षेत्र में योगदान चर्चा में
X

World Homeopathy Day: आगरा: विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति ‘आयुष’ एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में आगरा के होटल सौरा में आयोजित International Ayush Conclave 2025 में छत्तीसगढ़ के डॉ. नरसिंह साहू को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस भव्य सम्मेलन का आयोजन सिविक सर्विसेज द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश से 150 से अधिक आयुष च चिकित्सकों ने शिरकत की। यह आयोजन आयुष को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने का एक सशक्त प्रयास साबित हुआ।



World Homeopathy Day: सम्मान समारोह में डॉ. नरसिंह साहू को "Ayush Tejas" पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आयुष के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह सम्मेलन चिकित्सा, शिक्षा और शोध के साथ-साथ राष्ट्रनिर्माण पर केंद्रित रहा।

World Homeopathy Day: कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्रों ने भी ध्यान आकर्षित किया। डॉ. संदीप चावला और रिशि कपूर ने आयुष आधारित उपचारों को सरलता से समझाया, जबकि EZ Care के CEO विशाल श्रीवास्तव ने डायबिटीज पर अपने शोध प्रस्तुत किए। प्रेरक वक्ता सुनील चोपड़ा ने चिकित्सकों को ब्रांडिंग और विकास पर मार्गदर्शन दिया। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के कुलपति धर्मवीर सिंह ने आयुष को शिक्षा से जोड़ने की वकालत की और इसे भारत के "विश्वगुरु" बनने का आधार बताया। यह आयोजन आयुष को भविष्य का समाधान बताते हुए मानवता के लिए आशा की किरण बनकर उभरा। "आयुष सिर्फ इलाज नहीं, जीवनशैली है," इस संदेश के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire