Create your Account
नगर निगम में काम बंद: सफाई गाड़ी, पानी टैंकर, बिजली सेवा, और उद्यान विभाग की सेवाएं हो रही प्रभावित, प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी हड़ताल पर गए
रायपुर। रायपुर नगर निगम के करीब 400 ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल प्लेसमेंट (ठेकेदार) के जरिए काम कर रहे कर्मचारियों ने शुरू की है। हड़ताल के कारण शहर के 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल पर गए कर्मचारी ठेका प्रथा को समाप्त करने, सीधे वेतन भुगतान और 4000 रुपए श्रम सम्मान राशि की मांग कर रहे हैं। यह आंदोलन केवल रायपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेशभर में करीब 20,000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण नगर निगम की सफाई गाड़ी, पानी टैंकर, बिजली सेवा, और उद्यान विभाग की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
रायपुर के कचरा गाड़ियों के ड्राइवर सुबह काम पर जाने की बजाय सीधे टिकरापारा थाने पहुंचकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल का असर नगर निगम की सफाई गाड़ी, पानी टैंकर, बिजली सेवा और उद्यान विभाग की सेवाओं पर पड़ा है।
इसके कारण कई महत्वपूर्ण कार्य, जैसे कचरा उठाव, सफाई और पानी की आपूर्ति, पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। नगर निगम के अधिकारी ड्राइवरों से बात करके उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ड्राइवरों की हड़ताल जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 2. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 3. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 4. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

