Women's T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
Women's T20 World Cup 2026 : नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी आई है। बीसीसीआई ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
Women's T20 World Cup 2026 : WPL स्टार नंदिनी शर्मा को मिला पहला मौका
टीम में सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा की हुई है। WPL 2026 में हैट्रिक समेत 17 विकेट लेकर धमाल मचाने वाली 24 वर्षीय चंडीगढ़ की गेंदबाज को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
Women's T20 World Cup 2026 : भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, राधा यादव
Women's T20 World Cup 2026 : अमोल मजूमदार हेड कोच, पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है टीम
टीम की कोचिंग जिम्मेदारी अमोल मजूमदार के पास है। भारतीय महिला टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। अब टी20 फॉर्मेट में भी लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने का लक्ष्य है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस बार और मजबूत नजर आ रही है। महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत की नजरें खिताब पर टिकी हैं। नंदिनी शर्मा जैसी युवा प्रतिभाओं के शामिल होने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हुई है। अब सभी की निगाहें 12 जून को शुरू होने वाले टूर्नामेंट पर हैं।

