Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Women's ODI World Cup Prize Money: अगर भारतीय टीम जीती वर्ल्डकप तो होगी करोड़ों रुपये की बारिश, मिलेगी पुरुषों से भी ज्यादा इनामी राशि
Women's ODI World Cup Prize Money: मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है। रविवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होने वाले महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है, तो उसे पहला वनडे विश्व कप खिताब मिलेगा और 52 सालों का इंतजार खत्म होगा।
Women's ODI World Cup Prize Money: जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई महिला टीम को पुरुष टीम के समान इनाम देने की तैयारी में है। पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने पर पुरुष टीम को 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला था। ऐसे में महिला टीम की जीत पर भी उतनी ही राशि दिए जाने पर विचार चल रहा है। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि “महिलाओं के लिए इनाम पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं होगा, लेकिन घोषणा जीत के बाद ही की जाएगी।”
Women's ODI World Cup Prize Money: इस बार आईसीसी ने भी महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है। विश्व कप की विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹39.55 करोड़) मिलेंगे, जबकि उपविजेता टीम को ₹19.77 करोड़ दिए जाएंगे। यह इनाम 2022 विश्व कप की तुलना में चार गुना अधिक है। कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (₹122.5 करोड़) रखी गई है, जो पुरुषों के वनडे विश्व कप 2023 की प्राइज मनी से भी ज्यादा है।
Women's ODI World Cup Prize Money: टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि यह कदम महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को समान अवसर और सम्मान मिलेगा। अगर आज टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है, तो यह न केवल खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय होगा, बल्कि महिला क्रिकेटरों के लिए समानता और गौरव का नया युग भी साबित होगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : शादी से पहले उजड़ गया आशियाना, आग लगने से नकदी समेत सब जलकर खाक
- 2. Rashmika-Anime Awards 2026: रश्मिका मंदाना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाईं, दूसरी बार टोक्यो एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
- 3. CG News : परिवार के साथ जगदलपुर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो
- 4. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

