Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Women's ODI World Cup 2025 Final: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें प्लेइंग 11 सहित मैच से जुड़ी सारी जानकारी

Vpb
Womens ODI World Cup 2025 Final: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें प्लेइंग 11 सहित मैच से जुड़ी सारी जानकारी
X

Women's ODI World Cup 2025 Final: मुंबई। क्रिकेट इतिहास में आज एक नया अध्याय लिखा जाएगा। महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज रविवार, 2 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND-W vs SA-W) के बीच नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना था लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण टॉस लगभग दो घंटे लेट हुआ, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीम के कप्तानों ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं और इस बार एक नई विश्व चैंपियन टीम उभरने जा रही है।

Women's ODI World Cup 2025 Final: पिच रिपोर्ट:

डी.वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा कर शानदार जीत हासिल की थी। फाइनल में भी रन बनने की पूरी संभावना है, लेकिन गेंदबाजों को सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखनी होगी। बीच के ओवरों में स्पिनरों की भूमिका अहम रहने वाली है।

Women's ODI World Cup 2025 Final: मौसम का मिजाज:

एक्यूवेदर के अनुसार, रविवार को नवी मुंबई में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिनभर में करीब 63 प्रतिशत और शाम 4 से 7 बजे के बीच 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम मैच पर असर डाल सकता है।

Women's ODI World Cup 2025 Final: भारत का पलड़ा भारी:

अब तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 20 और दक्षिण अफ्रीका ने 13 मुकाबले जीते हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म टीम के लिए उम्मीद की किरण है।

Women's ODI World Cup 2025 Final: इतिहास रचने का मौका:

भारत तीसरी बार महिला विश्व कप फाइनल में पहुंचा है (2005, 2017, 2025), जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलेगा। जो भी टीम जीतेगी, वह पहली बार महिला विश्व कप चैंपियन बनेगी। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ऑनलाइन जियोसिनेमा व डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। पूरा देश आज भारत के पहले महिला विश्व कप खिताब का गवाह बनने की उम्मीद कर रहा है।

Women's ODI World Cup 2025 Final: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका : लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लूस, मारिजन कप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रॉएन, नादिन डि क्लार्क, आयाबोंगा खाका, एन म्लाबा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire