Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Women's ODI World Cup 2025 Final: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 299 रन का टारगेट, शेफाली और दीप्ति ने खेली अर्धशतकीय पारी
Women's ODI World Cup 2025 Final: मुंबई: महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। अब खिताब जीतने के लिए भारत को इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करना होगा।
Women's ODI World Cup 2025 Final: भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। शेफाली ने 87 रन की शानदार पारी, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन का अर्धशतक जड़ा। वहीं स्मृति मंधाना ने 45 रन और ऋचा घोष ने 24 गेंदों में 34 रन की तेज़ पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स 24 रन बनाकर आउट हुईं।
Women's ODI World Cup 2025 Final: एक समय लग रहा था कि भारत का स्कोर 350 के पार जाएगा, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से टीम 300 के करीब ही रुक गई। इसके बावजूद यह स्कोर महिला विश्व कप फाइनल इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ कुल स्कोर है और भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Women's ODI World Cup 2025 Final: दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट झटके, जबकि मलाबा, डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को एक-एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका को अब रिकॉर्ड चेज़ करना होगा, क्योंकि इससे पहले किसी भी टीम ने फाइनल में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक नहीं किया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : ‘खुश रहना’ कहकर चली गई नम्रता, आखिरी मैसेज के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम
- 2. Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे राम मंदिर, भगवान श्रीराम के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
- 3. CG Posting News: राप्रसे अफसर शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के नए विशेष सहायक, GAD का प्रभार पुलक भट्टाचार्य को
- 4. BJP Foundation Day: भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया 'India First' का मंत्र
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

