Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Women's ODI World Cup 2025: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए अहम मैचों की तारीखें घोषित, अगर फाइनल में पहुंची पाकिस्तान तो भारत में नहीं होगा मुकाबला, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे

Womens ODI World Cup 2025: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए अहम मैचों की तारीखें घोषित, अगर फाइनल में पहुंची पाकिस्तान तो भारत में नहीं होगा मुकाबला, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे
X

Women's ODI World Cup 2025: नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे। पहला मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। फाइनल भी यहीं होगा, लेकिन यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा, तो मुकाबला कोलंबो में होगा।

पांच स्थानों पर होंगे मैच

महिला विश्व कप 2025 के मुकाबले पांच स्टेडियमों में होंगे, बेंगलुरु का चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापट्टनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम। यह एक महीने का टूर्नामेंट होगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। नॉकआउट राउंड 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा।

भाग लेने वाली टीमें

इस विश्व कप में 8 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान। ऑस्ट्रेलिया, 2022 की चैंपियन, अपने खिताब की रक्षा के लिए उतरेगी।

विजेताओं का इतिहास

महिला विश्व कप का पहला खिताब 1973 में इंग्लैंड ने जीता। ऑस्ट्रेलिया ने 1978, 1982 और 1988 में लगातार तीन बार जीत हासिल की। 1993 में इंग्लैंड, 1997 और 2005 में ऑस्ट्रेलिया, 2000 में न्यूजीलैंड, 2009 में इंग्लैंड, 2013 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में इंग्लैंड चैंपियन बने। 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार खिताब जीता। भारत 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंचा, लेकिन जीत नहीं सका। इस बार घरेलू मैदान पर भारत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire