Create your Account
अपराध की दुनिया में महिलाओं की दस्तक, भोपाल में दर्जनों महिलाएं कर रही लूट-खसोट
भोपाल। राजधानी में अपराध की काली दुनिया की ओर महिलाओं के कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। भोपाल में 100 से अधिक महिलायें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, जालसाजी, लूटपाट और चोरी-नकबजनी जैसे अपराधों में सक्रिय हैं। यह आंकड़ा साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। थानों की गुंडा या हिस्ट्रीशीटर की सूची में भी महिला अपराधियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
शहर के ऐशबाग, निशातपुरा, तलैया, टीला जमालपुरा, हनुमानगंज, छोला मंदिर और गौतम नगर थानों की गुंडा व हिस्ट्रीशीटर सूची में महिला अपराधियों के नाम देखे जा सकते हैं। क्राइम ब्रांच पुलिस साल 2021 से साल 2024 तक चार साल में कुल 68 महिला अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
साल 2021 में 22, साल 2022 में 15, साल 2023 में 5 और साल 2024 में 26 अपराधी महिलाओं को क्राइम ब्रांच पुलिस ने विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया है। उसी क्रम मे रजिया खान निवासी जनता क्वार्टर थाना ऐशबाग के खिलाफ ऐशबाग, श्यामला हिल्स, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, जहांगीराबाद, गौतम नगर, अशोका गार्डन, निशातपुरा व छोला मंदिर और थाना सराफा इंदौर में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Sharad Pawar: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, जानें किस बीमारी से हैं पीड़ित
- 2. MP Crime : बदले की आग में खौफनाक वारदात, रेप आरोपी की हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव, 4 गिरफ्तार
- 3. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 4. Crime News : पीजी के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी से मिलने पहुंची थी; 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

