Top
Begin typing your search above and press enter to search.

फ्लोरा मैक्स कंपनी के माध्यम से महिलाओं से ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

फ्लोरा मैक्स कंपनी के माध्यम से महिलाओं से ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR
X

कोरबा। फ्लोरा मैक्स कंपनी के जरिए महिलाओं से ठगी के आरोप में कोरबा पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थाना कोतवाली द्वारा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक और कर्मचारियों सहित फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक के कटघोरा शाखा के प्रबंधक और अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से ठगी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कोतवाली थाना में एक लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई।

महिला का कहना है कि राधिका कैवर्त और फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक के प्रबंधक ने मिलकर फ्लोरा मैक्स कंपनी के टॉप टेन लीडर सरोजनी चंद्रा के साथ सांठगांठ की। आरोप है कि बिना किसी दस्तावेज की जांच किए, इन आरोपियों ने महिला से 3,000 रुपये का कमीशन लेकर लोन दिलवाया और बाद में 40,000 रुपये की ठगी की। इसके अलावा, एक अन्य महिला ने भी थाना कोतवाली में आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी लखन निषाद और प्रबंधक संतोषी साहू ने मिलकर महिलाओं को इकट्ठा कर फ्लोरा मैक्स कंपनी के पैम्पलेट और सामान के बारे में बताया। फिर उन्होंने हर महिला से 30,000 रुपये जमा कराए, यह कहकर कि इसके बदले उन्हें 40,000 रुपये का सामान मिलेगा। इसके बाद, महिलाओं को एचडीएफसी बैंक से लोन दिलवाकर ठगी की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 34/2025 और 35/2025 के तहत धारा 318(4), 61(1)(ए) बीएनएस के तहत केस पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire